फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिनी बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- मिर्जापुर गांव के पास 60 मीटर रोड पर हुआ हादसा, गौड़ यमुना सिटी से काम करने के बाद वापस गांव जा रहे थे ट्रैक्टर सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। मिर्जापुर गांव के नजदीक 60 मीटर रोड पर मंगलवार को मिनी बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में गौड़ यमुना सिटी में मजदूरी करने के बाद मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव जा रहे थे। हादसे में तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नगला पदम सिंह निवासी प्रवीण ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनकी मां नेमवती व राम अवतार, महावीर, जगवती व सुमित्रा देवी आदि जो सभी गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में मजदूरी का कार्य करते हैं। मंगलवार को वह सभी ट्रैक्टर से गौड़ यमुना सिटी से गांव की ओर आ रहे थे। ट्रैक्टर मिर्जापुर गांव के कट के पास 60 मीटर रोड पर पहुंचा तो मिनी बस चालक मुकेश निवासी बनारसी थाना दनकौर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सड़क पर ही पलट गया। इस दौरान चारों ओर चीख पुकार मच गई। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर रूप से घायल महिला नेमवती को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान नेमवती ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का जिम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्रवीण की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मिनी बस को जब्त कर लिया गया है। मिनी बस चालक मुकेश को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें