फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कूद रहा हूं, डिब्बा और बाईक कोट नहर के पुल से ले जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
18 लाख के कर्ज से परेशान दुधिया कोट नहर में कूदा, तलाश जारी
विज्ञापन

दादरी। 18 लाख के कर्ज से परेशान दुधिया मंगलवार रात अपनी दूध से लदी बाइक जीटी रोड पर खड़ी कर कोट नहर में कूद गया। कूदने से पहले उसने अपने भाई को फोन किया और कहा कि वह नहर में कूद रहा है दूध के डिब्बे व बाइक आकर ले जाना। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कराई, लेकिन देर रात तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया। हालांकि, परिजनों का कहना है कि घर में न तो कोई विवाद था और न ही किसी तरह का कर्ज। पुलिस ने सिंचाई विभाग को सूचना दी है। पानी कम करवाकर गोताखोरों की मदद से उसकी फिर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नोएडा के गांव सर्फाबाद में प्रमोद यादव (40) परिवार के साथ रहता है। सिकंद्राबाद के गांव चिंद्रावली से दूध लेकर वह नोएडा में बेचता है। मंगलवार शाम भी वह घर से निकला था। रात डेढ़ बजे वह दादरी क्षेत्र स्थित कोट नहर पहुंचा और पुल पर बाइक खड़ी कर दी। भाई रवि को फोन कर कहा कि बाइक और डिब्बा कोट पुल पर है। फोन भी डिब्बे में मिलेगा। इसके बाद प्रमोद ने फोन काट दिया। रवि ने कई बार उसे फोन किया, लेकिन उठा नहीं। थोड़ी देर बार प्रमोद अपने कपड़े उतारकर नहर में कूद गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में सभी मौके पर पहुंच गए। गोताखोर बुलाकर उसकी तलाश की गई, लेकिन पानी का बहाव तेज होने की वजह से सफलता नहीं मिली। एसीपी नितिन कुमार का कहना है कि शुरुआती जांच में 18 लाख के कर्ज की वजह से प्रमोद के तनाव में रहने की बात सामने आई है। परेशान होकर ये कदम उठाने की आशंका है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें