फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफदरजंग अस्पताल में शुरू हुआ दूध बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल दो हजार बच्चों को मिल पाएगी सुविधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नवजात को दूध की आपूर्ति करने के लिए सफदरजंग अस्पताल में बुधवार को लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) का शुभारंभ किया गया। इसकी मदद से नवजात स्वास्थ्य सेवा में सुधार होगा। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप बंसल ने कहा कि दूध बैंक की मदद से नवजात को उचित सुविधा मिलेगी। यह समय की जरूरत है।
एलएमयू से सालाना उन 2000 नवजात को फायदा होगा, जो सफदरजंग अस्पताल के मदर-एनआईसीयू में भर्ती हैं। स्तनपान कराने वाले बच्चों के लिए तीन अतिरिक्त आईक्यू पॉइंट के साथ न्यूरोडेवलपमेंटल परिणामों में सुधार हो सकता है। वहीं, वीएमएमसी की प्रिंसिपल डॉ. गीतिका खन्ना ने कहा कि दूध बैंक की सुविधा सफदरजंग में नवजात मृत्यु दर और रुग्णता को कम करने में मदद करेगी। बाल रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रतन गुप्ता ने कहा कि इसकी मदद से ऐसे बच्चों को भी दूध मिल पाएगा जिनकी मां स्तनपान नहीं करा पा रही हैं। मदर न्यूबॉर्न इंटेंसिव केयर यूनिट (एन-निकू) की प्रभारी डॉ. सुगंधा आर्य ने बताया कि देश में प्रति वर्ष 27 मिलियन बच्चे जन्म लेते हैं। प्रति 1,000 जीवित जन्मों पर 20 नवजात की मृत्यु दर चिंताजनक है। नव स्थापित 40 बिस्तरों वाली लेवल 3 मदर-निकू इकाई बाल चिकित्सा देखभाल में सुधार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मां का दूध नवजात के लिए सबसे अच्छा भोजन है और इससे हर छोटे व बीमार नवजात को मां का दूध या दाता मानव दूध उपलब्ध हो सकेगा। एक अनुमान लगाया गया है कि स्तनपान की मदद से मृत्यु दर में 3/4 की कमी संभव है। इसमें हर साल भारत में पांच वर्ष से कम आयु के 1.60 लाख बच्चों की मृत्यु को रोकने की क्षमता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें