ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले के खिलाड़ी मिलिंद शर्मा का चयन राष्ट्रीय रोलबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। खिलाड़ी ने जोन स्तरीय रोलबॉल चैंपियनशिप में यूपी टीम को विजय बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश रोलबॉल संघ की ओर से मेरठ के आईआईएमटी विश्वविद्यालय में 6 से 8 मार्च तक दूसरी नॉर्थ जोन रोलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश बालक टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो निवासी मिलिंद शर्मा ने शामिल थे। जिला रोलबॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष मोहित दलगीर और सचिव रविकांत ठाकुर ने खिलाड़ी को जीत की बधाई दी।