फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रात में नरमी, लेकिन दिन में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं

विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर में धूप से बचतीं युवतियां।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। अक्तूबर का तीसरा सप्ताह चल रहा है। राजधानी में अभी भी दिन में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों तक ऐसे ही उमस भरी गर्मी दिन में सताती रहेगी। हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में अब गिरावट का दौर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तेज धूप के असर से दिन में गर्माहट का अहसास बना रहा। हवा में नमी ज्यादा होने के कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा। दिन में जहां गर्मी ने परेशान किया वहीं रात में हवा में सिहरन का अहसास भी हुआ। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान बिना किसी बदलाव के 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।



बृहस्पतिवार को लखनऊ में एक्यूआई का हाल

बृहस्पतिवार को बीबीएयू, लालबाग और तालकटोरा की हवा ऑरेंज जोन में दर्ज की गई। गोमतीनगर की हवा हरे श्रेणी में और बाकी अलीगंज और कुकरैल की हवा पीले जोन में रिकार्ड की गई।
विज्ञापन


लालबाग- 297 - ऑरेंज- बेहद खराब

तालकटोरा - 209 - ऑरेंज- बेहद खराब

बीबीएयू- 208 -ऑरेंज- बेहद खराब

गोमतीनगर- 69- हरा- अच्छा

अलीगंज- 197 - पीला - खराब

कुकरैल - 129 - पीला - खराब

बृहस्पतिवार दोपहर में धूप से बचतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

बृहस्पतिवार दोपहर में धूप से बचतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

बृहस्पतिवार दोपहर में धूप से बचतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें