फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: होली के बाद काम पर लौटे प्रवासी, कई इलाकों में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शुक्रवार को शहर की कई सड़कों पर लोग जाम से जूझते नजर आए। दफ्तर से लौटते वक्त शाम को सेक्टर 52 मेट्रो के पास, मॉडल टाउन समेत दूसरे इलाकों में जाम में वाहन चालक फंसे रहे। कुछ ऐसा ही मंजर, सेक्टर 18, सेक्टर 94, डीएनडी, महामाया फ्लाईओवर, राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल, सेक्टर 52, सेक्टर 71 अंडरपास, पर्थला, मॉडल टाउन आदि जगहों पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन

जाम में फंसे चालकों ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए यातायात व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। अधिकारियों को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा कि अक्सर सेक्टर-71 अंडरपास में जाम में फंसने से समय खराब होता है। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं होता। वहीं, होली के बाद प्रवासी भी काम पर लौट आए हैं। छुट्टी के बाद ऑफिस वगैरह भी खुल गए हैं। सड़कों पर जाम का एक प्रमुख कारण यह भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें