ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान तीन पर चल रहे इंडिपेंडेंस कप सीजन एक के लीग मैच में मिडलाइफ क्रिकेट लवर्स ने मारवाह-11 ने 67 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिडलाइफ लवर्स ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मारवाग-11 की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना सकी।