फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिडलाइफ क्रिकेट लवर्स टीम 5 विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिडलाइफ क्रिकेट लवर्स टीम 5 विकेट से जीती
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए आरबी वीकेंड नाइट्स 13 लीग मुकाबले में मिडलाइफ क्रिकेट लवर्स टीम ने गार्ड्स इलेवन इंडिया को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला करने वाली मिडलाइफ टीम ने अंत तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए गार्ड्स इलेवन इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए प्रियांशु (लकी) ने मात्र 23 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। जवाब में मिडलाइफ क्रिकेट लवर्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 184 बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रशांत (आशु) ने 44 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशांत को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें