फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज कुमार की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचौलिये ने 300 के काम के लिए 30 हजार हड़पे
विज्ञापन

नोएडा। परिवहन विभाग में वाहन ट्रांसफर कराने के नाम पर बिचौलिये ने एक शख्स से 30 हजार रुपये हड़प लिए और उसका काम भी नहीं कराया। खास बात यह है कि जिस काम के लिए 30 हजार रुपये लिए गए वह मात्र 300 रुपये का था। 3 माह से परेशान शख्स मंगलवार को जब एआरटीओ से मिला तो पूरा मामला सामने आया। उन्होंने तुरंत सेक्टर-24 पुलिस को पत्र लिख बिचौलिये के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़ित को भी फटकार लगाई। उनका कहना था कि इतने दिन से परेशान थे पहले क्यों नहीं आए। वहीं, एआरटीओ ने पुलिस को फोन कर भी सूचना दी। पुलिस ने मंगलवार को परिवहन विभाग के कार्यालय के आसपास बैठने वाले बिचौलियों को दौड़ा दिया। अब बुधवार को उनका सामान उठवाया जाएगा।
नोएडा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी कार बेची थी। वह कार ट्रांसफर कराना चाहते थे। तीन माह पहले परिवहन विभाग पहुंचे तो वहां पर एक बिचौलिया मिल गया। शुरू में इस काम के लिए उसने पांच हजार रुपये मांगे। पैसे मिलने के बाद भी काम नहीं करवाया। पीड़ित जब भी ऑफिस आते तो बिचौलिया कोई न कोई कमी बताकर हर बार 5 से 10 हजार रुपये हड़प लेता। तीन माह में करीब 30 हजार रुपये बिचौलिया हड़प चुका था, लेकिन कार ट्रांसफर नहीं हो पाई। मंगलवार को परेशान होकर पीड़ित एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय के समक्ष पहुंचे और शिकायत की।
विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें
परिवहन विभाग में काम कराने के नाम पर पहले भी कई बिचौलियों द्वारा पैसे लेने शिकायतें आ चुकी हैं। हालांकि जब-जब इस तरह की शिकायतें आती हैं परिवहन विभाग के अधिकारी पुलिस से कहकर कार्रवाई कराते हैं।
प्राधिकरण का परिसर होने से नहीं कर पाते कार्रवाई
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह केवल अपने परिसर में ही बिचौलियों पर पाबंदी लगा सकते हैं। वह लोगों को प्रभाव में लेकर उनका काम कराने के नाम पर पैसे ले लेते हैं। जिस परिसर में बिचौलिये बैठते हैं वह प्राधिकरण का है। ऐसे में परिवहन विभाग कठोर कार्रवाई नहीं कर पाता है।
पुलिस को अभी लिखित में कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि ,फोन से परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बात की थी तो चौकी इंचार्ज को भेजकर बिचौलियों को हटवा दिया है। यदि लिखित में शिकायत आती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभात दीक्षित, थानाध्यक्ष सेक्टर-24
समय-समय पर पुलिस को पत्र लिखकर बिचौलियों को हटवाया जाता है। लोगों से भी अपील है कि वह बिचौलियों के चक्कर में न पडे़। सीधे कार्यालय आकर काम कराएं। कोई कर्मचारी अनावश्यक परेशान करें तो शिकायत करें। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एके पांडेय, एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्घनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें