फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वॉलीबॉल में एमएच स्कूल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी स्थित आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल में पहली बार इंटर स्कूल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर से 16 स्कूलों के खिलाड़ी क्रिकेट, योगा, एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल आदि स्पर्धाओं में मुकाबला कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को हुए वॉलीबॉल स्पर्धा में बालक व बालिका वर्ग में एमएच पब्लिक स्कूल की टीम अव्वल रही है। कोच चंद्रमणि ने बताया कि 27 से 29 नवंबर तक आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल में खेली जा रही प्रथम इंटर स्कूल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष वेदराम शर्मा, प्रधानाचार्य वंदना शर्मा व महासचिव श्रीपाल भाटी ने किया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल स्पर्धा में 16 टीमें के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। बालक व बालिका वर्ग में एमएच पब्लिक स्कूल की टीम ने सर्वश्रेष्ठ साबित हुई। बालक वर्ग में दूसरे स्थान पर जीआर ग्लोबल स्कूल दादरी व तीसरे स्थान पर आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही। बालिका वर्ग में आरवी नॉर्थलैंड स्कूल की टीम दूसरे और जीआर ग्लोबल स्कूल ने तीसरा स्थान पर रही। इस मौके पर अरविंद भाटी, नवाब सिंह, संगीता, अश्वनी, विवेक शर्मा, खुशी, सिमरन, संतोष समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें