ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा के सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 लीग सीजन-14 के लीग मैच में अल्फा स्टनर्स
ने सुपरटेक आइकन क्रिकेट क्लब (एसआईसीसी) को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआईसीसी ने नौ विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्फा स्टनर्स की टीम ने पांच विकेट पर 165 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। मैच में 81 रन बनाने वाले केतन जैन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।