नोएडा (संवाद)। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमयूआईटी) में 20 अप्रैल से महर्षि फुटबॉल लीग ( एमएफएल ) का आयोजन किया जाएगा। 23 अप्रैल तक जारी रहने वाली प्रतियोगिता महर्षि फुटबॉल मैदान में आयोजित की जाएगी। इसमें शहर की आठ कॉलेजों की टीमों के बीच मुकाबले देखने को मिलेंगे। टूर्नामेंट के लिए टीम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयोजक गौरव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सीमित टीमों को ही भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। इससे मुकाबले और भी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक बनेंगे।