फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो-आरआरटीएस केंद्र व दिल्ली सरकार का संयुक्त उद्यम : आतिशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम का दावा, मेट्रो विस्तार के लिए 7,278 करोड़ व आरआरटीएस में 1,260 करोड़ दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को दावा किया कि केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर रविवार को नए मेट्रो कॉरिडोर और आरआरटीएस सेक्शन की सौगात देंगी। सीएम ने दावा किया कि दस साल में दिल्ली में 200 किमी तक मेट्रो लाइन बनी और 250 किमी से ज्यादा निर्माणाधीन है। 2015 से अब तक मेट्रो विस्तार के लिए 7,278 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं, जबकि आरआरटीएस में 1,260 करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

आतिशी ने कहा कि मेट्रो केंद्र व दिल्ली सरकार का संयुक्त उद्यम है। इसमें दोनों की 50-50 फीसदी की भागीदारी है। 2014-15 से जब से दिल्ली में आप की सरकार बनी है, तब से मेट्रो के काम ने गति पकड़ी है। 2014-15 में दिल्ली में कुल मेट्रो की लाइन 193 किमी थी। दस साल में मेट्रो लाइन दोगुनी हो गई और 2024-25 में 393 किलोमीटर तक बन गई। 2014-15 में रोजाना करीब 24 लाख यात्री मेट्रो से सफर किया करते थे। अब हर रोज 60 लाख से ज्यादा यात्री दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं। इसी तरह आरआरटीएस केंद्र, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी की राज्य सरकारों का संयुक्त उद्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें