ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का युवा एकत्रीकरण उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न खेलों और शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। सह नगर कार्यवाह संदीप ने स्वयंसेवकों से पूर्ण गणवेश धारण करने का आह्वान किया। सह नगर संचालक प्रदीप ने बौद्धिक सत्र में संघ की स्थापना, उद्देश्य और युवाओं के चरित्र निर्माण व बुरी संगति से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन दुर्गेश के आशीर्वचनों के साथ हुआ।