ग्रेटर नोएडा (संवाद)। विश्व जनसंख्या दिवस पर शनिवार को सीएचसी डाढ़ा में जनसंख्या नियंत्रण और परिवार कल्याण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली व नुक्कड़ नाटक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर छोटे परिवार, स्वस्थ परिवार और जनसंख्या नियंत्रण से जुड़े संदेश दिए। रैली के माध्यम से आमजन को परिवार नियोजन अपनाने और जिम्मेदार अभिभावक बनने के लिए प्रेरित किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उबैद, डॉ. नारायण किशोर, डीपीएम मंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।