फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ‘डॉक्टर्स आइडिया ऑफ इंडिया’ की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स के सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन (सीएमआई) की राष्ट्रीय पहल ‘डॉक्टर्स आइडिया ऑफ इंडिया’ का कर्नाटक कोहोर्ट शनिवार को बेंगलुरू में शुरू किया गया। इस पहल का उद्देश्य डॉक्टरों, मेडिकल विद्यार्थियों, इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य पेशेवरों को एक साझा मंच उपलब्ध कराकर मेडटेक नवाचार और स्वदेशी मेडिकल डिवाइस निर्माण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान सीएमआई-जिम्स और जेएफआईआई ने चिकित्सा नवाचार, क्लिनिकल वैलिडेशन, अनुसंधान सहयोग, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन, क्षमता निर्माण और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई। जिम्स के सीएमआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि भारत को मेडिकल डिवाइस और हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने के लिए डॉक्टरों, इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत के बीच मजबूत सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें