फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं को दिया निडर बनने का संदेश

Wed, 15 Oct 2025 12:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जिलेभर में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। गांवों और कस्बों में चौपालों में महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और निडर बनने का संदेश दिया।
विज्ञापन



कार्यक्रमों में महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपात सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस और 102 स्वास्थ्य सेवा जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। चौपालों में महिला सुरक्षा केंद्रों की भूमिका, साइबर अपराध से बचाव और आत्मनिर्भरता के महत्व पर चर्चा की गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी स्थिति में वे तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क कर सकती हैं।


चौपालों में पंफलेट बांटकर सुरक्षा संबंधी जागरूक किय गया। एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त कर आवारागर्दी करने वालों को फटकार लगाई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है, ताकि वे हर परिस्थिति में सशक्त होकर आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें