नोएडा। पतंजलि योग समिति नोएडा की ओर से बुधवार को सेक्टर 34 में योग और निरोग का समन्वय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य जनमानस को बदलते मौसम में जागरूक करना, प्रदूषण से बचना, योग, आयुर्वेद से स्वयं को निरोगी रखने के बारे में बताया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटियों के लाभ और प्रयोग विधि से भी सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान जिला प्रभारी अलका चौहान, दीप्ति, शिप्रा, राजबाला, कल्पना, आरडब्ल्यूए सेक्टर 34 के सचिव धर्मेंद्र शर्मा, गीता, मंजू, स्वाति, आशा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो