ग्रेटर नोएडा। आईटीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने लीडरशिप विषय पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया। मुख्य वक्ता रामेंद्र मल्टीयार ने नेतृत्व के मूल्यों, निर्णय लेने में भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका, और संगठनात्मक सफलता में दृष्टिकोण-नेतृत्व के महत्व पर अपने विचार साझा किए। छात्रों को अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु आवश्यक कौशल, आत्मविश्वास और दृष्टिकोण विकसित करने में मदद की। इस मौके पर डॉ. दीपक शर्मा,डॉ. मयंक गर्ग, डॉ. सुनीता शुक्ला आदि मौजूद रहे। ब्यूरो