फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में ‘प्रज्ञान प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मान प्रदान किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह, नगर पंचायत जेवर के कार्यकारी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी, पंकज कुमार, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा एवं अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ मंच पर आमंत्रित कर मेडल, प्रशस्ति-पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं शिक्षकों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें