नोएडा (संवाद)। विश्व जैन संगठन की ओर से रविवार को सेक्टर-50 के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित समारोह में सीबीएसई 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक पंकज सिंह, विशिष्ट अतिथि फोनरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, विद्युत निगम के मुख्य अभियंता संजय जैन रहे। संगठन के महासचिव दिनेश जैन, अरुण जैन, प्रदीप जैन, पवन जैन, अध्यक्ष पंकज जैन, सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील जैन, सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।