फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मेरिट लिस्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोमवार से शुरू होंगे दाखिले, ऑनलाइन जमा होगी फीस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों के प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी गई। सोमवार से लिस्ट के आधार पर दाखिले होंगे। रक्षा बंधन के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए लिस्ट जारी होने के बाद भी प्रवेश प्रक्रिया का समय बढ़ाया दिया गया है।

प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल ऐप के माध्यम अपना नाम मेरिट लिस्ट में आया है या नही, चेक करना होगा। यदि उनका नाम मेरिट लिस्ट में है तो उन्हें महाविद्यालय की ओर से मेल भेजी जाएगी। उसी मेल में दी गई जानकारी के आधार पर उन्हें अपने प्रमाण पत्र भरने होंगे। इसके अलावा उन्हें अपने 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, एंटी रैंगिंग फॉर्म और अभ्यर्थी का चयन यदि किसी खास कैटेगिरी में हुआ है तो उन्हें जाति प्रमाण पत्र भी लाना होगा। वहीं अभ्यर्थियों के लिए यह प्रक्रिया सोमवार की सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया के बाद अंत में उनके विषय से जुड़ी फीस की जानकारी भी ऑनलाइन दी गई है। जहां छात्रों को अपने विषय चयन करने होंगे और उनके चयन के आधार पर फीस स्ट्रक्चर तैयार हो जाएगा। इसके बाद क्यूआर कोड जनरेट होगा, उसी के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन फीस भरनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें