नोएडा। बारिश के दूसरे दिन शुक्रवार को खिली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। ऐसे में बारिश के दौरान मिली राहत हवा हो गई और सुबह से तपती धूप के साथ ही उमस ने परेशान किया। ऐसे में 24 घंटे में तापमान में 5.7 डिग्री वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। 24 घंटे में 58.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, इस सप्ताह हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में तापमान में भी उतार चढ़ाव हो सकता है और 16 जुलाई तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि सक्रिय लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ के प्रभाव से रुक-रुककर बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई थी, लेकिन इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं बन रही है। इसके साथ ही शहर की हवा की गुणवत्ता साफ हो गई है। ऐसे में शुक्रवार को नोएडा का एक्यूआई 61 और ग्रेटर नोएडा का 64 दर्ज किया गया।