नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के करियर काउंसलिंग सेल की ओर से बृहस्पतिवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अनीता मिश्रा की देखरेख में हुआ। जिला अस्पताल की मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ नीति सिंह और रजनी सूरी ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या रोकथाम, तनाव प्रबंधन और मनोवैज्ञानिक कल्याण से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, हरित कैंपस स्वच्छ कैंपस अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं अनुसंधान संस्थान की निदेशक डॉ. शालिनी सिंह मौजूद रहीं। ब्यूरो