फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टहलने निकले व्यक्ति की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में गौड़ सिटी मॉल के पास सड़क हादसे में पैदल जा रहे एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी जयंती प्रकाश (58) एग्जॉटिका ड्रीमविले सोसाइटी गौड़ सिटी-2 में रह रहे थे। बीते मंगलवार को रात वह घर से टहलने के लिए निकले थे। गौड़ सिटी मॉल के पास पहुंचने पर बाइक पर सवार दो युवकों से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में जयंती प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चालक सुमित पाल (22) निवासी गाजियाबाद भी घायल हो गया। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को जयंती प्रकाश ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें