फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दबंग ने महिला से की अभद्रता, घर पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-घर के सामने गाली देने का विरोध कर रही थी महिला, घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में घर के सामने गाली देने से मना करने पर दबंग ने महिला से जमकर अभद्रता की। उसने महिला के घर पर पथराव कर दिया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद बीच बचाव कर रहे बुजुर्ग ससुर से भी अभद्रता और मारपीट की। जब पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गांव कानीगढ़ी निवासी पूजा ने बताया कि शुक्रवार शाम 5:30 बजे वह घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला रोहतास वहां से गुजरा और उनके घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज करने लगा। जब महिला ने घर के सामने गाली देने से मना किया तो रोहतास भड़क उठा और पत्थर उठाकर महिला के ऊपर फेंककर मारा। इसके बाद दबंग ने उनके घर पर लगे कैमरे तोड़ दिए और घर के अंदर घुसने का प्रयास भी किया। तभी महिला के ससुर रंजीत ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो दबंग ने उनसे भी अभद्रता और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिला ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें