फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोकल पैसेंजर ट्रेन से गिरने पर यात्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर अजायबपुर रेलवे स्टेशन के समीप लोकल पैसेंजर ट्रेन से गिरने पर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। बुलंदशहर जनपद के रामपुर गांव निवासी मोहन 31 अगस्त को खुर्जा से लोकल पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर दादरी की तरफ आ रहे थे। अजायबपुर रेलवे स्टेशन समीप पहुंची तो यात्री ट्रेन से गिर गया। घटना की सूचना आरपीएफ पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें