फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइबर ठगों ने दो बैंकों से उड़ाए 1.94 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौर सिटी-2 स्थित रक्षा अडेला सोसायटी में रहने वाला एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने खुद को एचएसबीसी बैंक का कर्मचारी बताकर 1.93 लाख रुपये की ठगी कर ली। आदित्य महेश्वरी ने बिसरख कोतवाली को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 19 नवंबर को क्रेडिट कार्ड जारी न होने की शिकायत एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की थी। इसी शिकायत का फायदा उठाते हुए साइबर ठगों ने 29 नवंबर को से कॉल कर खुद को एचएसबीसी बैंक का कर्मचारी बताया। कॉलर ने गलती सुधारने के नाम पर आदित्य से दोबारा क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने को कहा और एक लिंक ईमेल पर भेज दिया। पीड़ित ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया। उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड से 97,528 रुपये और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक खाते से 96,329 रुपये निकाल लिए गए। कॉल कट होते ही आदित्य के फोन पर ट्रांजेक्शन के संदेश आने शुरू हो गए, तब उन्हें ठगी का पता चली। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें