नोएडा। सेक्टर-112 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक दिन पहले शनिवार को भर्ती हुए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि फर्रुखाबाद निवासी सत्यवीर सिंह यादव (28) नशीले पदार्थ का सेवन करता था। जिससे छुटकारा दिलाने के लिए परिजनों ने उसे शनिवार को केंद्र में भर्ती कराया था। अविवाहित सत्यवीर की केंद्र के अंदर ही तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। स्टाफ जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को मामले की जानकारी दी गई तो वे फर्रुखाबाद से नोएडा आए। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत भी पुलिस को नहीं दी गई। ब्यूरो