फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक पर जानलेवा हमला करने वाला एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। कोतवाली पुलिस ने युवक से लूटपाट और उस पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल अन्य पांच आरोपी अभी फरार हैं। ऊंची दनकौर निवासी मनीष तिवारी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 30 अप्रैल की रात वह किसी काम से घर से कस्बे की ओर गए थे। बाईपास रोड पर कस्बे के रहने वाले सरताज, कालू समेत करीब 6 लोगों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोपियों ने मनीष के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उनकी जेब से 2500 रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने दो आरोपियों को पहचान लिया था। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सरताज को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें