फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक की चपेट में आकर पंप कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-52 स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रक बैक करते समय पंप कर्मचारी चपेट में आ गया। इसमें इलाज के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे ने कोतवाली सेक्टर-24 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेक्टर- 44 के रहने वाले मोहित के पिता राजवीर चौहान सेक्टर 52 स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर पांच साल से काम कर रहे थे। 26 नवंबर को राजवीर ड्यूटी पर गए थे। तभी ट्रक चालक ओमपाल ने लापरवाही से बैक करते हुए राजवीर को एकाएक टक्कर मारकर घायल कर दिया। करीब आधे घंटे बाद राजवीर को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान राजवीर की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में ओमपाल, मुकेश व प्रताप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें