नोएडा। सेक्टर-122 में मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने सेक्टर 113 कोतवाली में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। बदायूं के जलालपुर गांव की रहने वाली नीतू ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पति ओमवीर 26 नवंबर को नोएडा सेक्टर 122 जा रहे थे। सेक्टर-122 के पास मिनी ट्रक के चालक ने ओमवीर की बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल ओमवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मोत हो गई। मृतक हेलमेट पहने हुए थे। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में बृहस्पतिवार को मिली शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो