ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 की आरडब्ल्यूए ने मंगलवार को स्ट्रीट लाइट और बिजली के पोल से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ई एंड एम-2 विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर में कई स्ट्रीट लाइट पोल को स्थिर रखने के लिए बनाया घेरा कमजोर हो गया है जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन में ग्रीन बेल्ट में स्ट्रीट लाइटें लगाने और मार्केट में हाईमास्ट लाइट लगाने की भी मांग की गई है।