फोटो है
नोएडा। राष्ट्रीय मांग दिवस पर मंगलवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले ट्रेड यूनियनों ने 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा। इनमें नोएडा-गाजियाबाद के श्रमिकों का न्यूनतम वेतन दिल्ली के बराबर करने, पूरे प्रदेश में न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रतिमाह घोषित करने और इंजीनियरिंग उद्योग में वर्ष 2014 से लंबित वेतन पुनरीक्षण लागू करने की मांगें शामिल हैं। सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि दिल्ली और नोएडा-गाजियाबाद के श्रमिकों के वेतन में अंतर समान कार्य के लिए समान वेतन के सिद्धांत के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ब्यूरो