फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण ने 80 करोड़ की जमीन से तोड़कर हटाया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
- भनौता में हुई कार्रवाई, 40 हजार वर्ग मीटर जमीन से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन


फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र में शामिल भनौता की करीब 40 हजार वर्ग मीटर जमीन से अवैण निर्माण तोड़ इसे अतिक्रमण मुक्त कराया है। जमीन की कीमत करीब 80 करोड़ रुपये आंकी गई है। यहां अवैध रूप से प्लॉटिंग कर बिल्डर निजी काॅलोनी बसाने का प्रयास कर रहा था।
सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने मंगलवार को बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण हटवाया। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि खसरा संख्या- 132, 133, 135 और आसपास की जमीन पर प्लॉटिंग की जा रही थी। जानकारी मिलने पर वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार और प्रबंधक रोहित गुप्ता, अभिषेक सिंह, सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी को सुरक्षा कर्मियों के साथ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव का कहना है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें