जहांगीरपुर (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में महापंचायत की और बिजली अधिकारियों को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की। राष्ट्रीय महासचिव दीपक चौधरी ने कहा कि परोरी में 11000 वोल्ट की लाइन से एक युवा की मृत्यु पर 24 घंटे में लाइन को केबल में बदलने का निर्णय लिया गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने इसके जल्द से जल्द समाधान की मांग की है। इस दौरान बिजली विभाग के चंद्रभूषण सिंह, रामआसरे, कपिल गुप्ता, महेश प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।