यमुना सिटी (संवाद)। भारतीय किसान संगठन ने जेवर टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से किसान संगठनों को लेकर दिए गए कथित बयान का विरोध करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन संगठन के जिला अध्यक्ष विकल सिंह गौतम के नेतृत्व में एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा राधा रमण सिंह को दिया गया। भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि किसान संगठनों को अराजक तत्व बताए जाने जैसा वक्तव्य सामने आया, यह किसानों और किसान आंदोलनों का अपमान है। संगठन ने इस बयान का विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान राजेश, राजकुमार शर्मा, देवेंद्र, विकास, दयाराम भाटी समेत विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे।