फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गांवों में विकास के लिए साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। भारतीय किसान यूनियन (मजदूर) ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने जिले में ग्राम पंचायत व्यवस्था समाप्त होने के बाद विकास कार्य के प्रभावित होने और अवैध कॉलोनियों के निर्माण का आरोप लगाया है। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव मनिंदर भाटी के नेतृत्व में तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने आरोप लगाया कि गांवों में सार्वजनिक सुविधाएं जैसे खेल मैदान, बारात घर, चिकित्सालय, पुस्तकालय आदि बदहाल स्थिति में हैं। इसके अलावा भूमिहीन परिवारों को पट्टे की जमीन भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। माैके पर राजवीर प्रधान, सुनील भाटी, अक्षय मुखिया, कृष्ण भड़ाना, विक्रांत भाटी, प्रिंस भाटी, हाजी निजाम, अमित प्रधान, अजब सिंह भाटी, विकास कुमार, अनुज कुमार, विशाल ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें