फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की एथलीट चंचल भाटी ने प्रयागराज में आयोजित 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप बी में 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में एक और दो जून को प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। चंचल ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओम्रीकॉन-तीन स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच सोनू भाटी और मुन्नी नागर से ट्रेनिंग ले रहीं हैं। कोच सोनू भाटी ने बताया कि चंचल ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया हालांकि वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने में मामूली अंतर से चूक गईं।