फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विकास की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अगस्त क्रांति के तहत करप्शन फ्री इंडिया के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य कार्यपालक को संबोधित ज्ञापन अपर मुख्य कार्यपालक मनीष मीणा को सौंपा गया। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने बताया कि अगस्त क्रांति के तहत यमुना प्राधिकरण के विभिन्न विभागों में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने किसानों के बच्चों की पढ़ाई के लिए इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज की स्थापना और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सुपर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पतालों के निर्माण की मांग की। इस अवसर पर बलराज हूंण, प्रेम प्रधान, राकेश नागर, हरेंद्र कसाना, रिंकू बैंसला, यतेंद्र नागर, तेजवीर चौहान, कृष्ण नागर, प्रीतम सिंह राठी, आकाश नागर, वरुण, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें