फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाद-बीज की कालाबाजारी और फसल बर्बादी पर ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
– जेवर सहित प्रदेश के 826 ब्लॉकों में किसान संघ ने सीएम के नाम सौंपे मांगपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। जेवर क्षेत्र में नकली कीटनाशक, बीज और खाद की कालाबाजारी से परेशान किसान अब आंदोलन के मूड में आ गए हैं। भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश भर के सभी 826 ब्लॉकों कार्यालय में किसानों ने मांग पत्र सौंपा।

किसानों ने आरोप लगाया कि नकली खाद और बीज के कारण हर बार उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। भारी बारिश से पहले से ही नुकसान झेल रहे किसानों की हालत और खराब हो गई है। खेतों में खड़ी फसल डूबकर नष्ट हो चुकी है। किसानों की मांग है कि तुरंत नुकसान का आंकलन कर राहत सहायता प्रदान की जाए। आगामी गन्ना पेराई सत्र समय से शुरू करने, गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने और पशुओं की समस्या का स्थाई समाधान करने की भी मांग की गई है। इसके साथ ही जेवर छोटा टोल पर आधार कार्ड दिखाकर आने जाने की अनुमति मिले। यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 7 प्रतिशत विकसित भूखंड देने की मांग की गई है। मौके पर जिला अध्यक्ष योगेंद्र त्यागी, जिला मंत्री उमेश शर्मा, खंड अध्यक्ष दीपक नंबरदार, खंड मंत्री लालित कुमार, खंड उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बीकेयू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन आज
जेवर(संवाद)। बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर दनकौर उपकेंद्र पर भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) के कार्यकर्ता बुधवार को धरना-प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) का आरोप है कि समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों का ध्यान नहीं है। आरोप है कि अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें