फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्मशान घाट व स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग को लेकर ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी(संवाद)। तहसील दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव के श्मशान घाट और रास्ते में एनटीपीसी द्वारा स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा संगठन द्वारा नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि रूपवास गांव में एनटीपीसी द्वारा पूर्व में श्मशान घाट बनाया गया था। इसके समीप से खेड़ी, भनौता, सुनपुरा आदि गांवों को जोड़ते हुए ग्रेटर नोएडा के लिए रास्ता जाता है। यहां पर एनटीपीसी रेलवे लाइन का फाटक बना हुआ है। मालगाड़ी आने पर सिग्नल नहीं मिलने के चलते फाटक के बीच मालगाड़ी रुक जाती है। इससे श्मशान घाट जाने का रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। गांव में मौत हो जाने पर एनटीपीसी पावर हाउस के पास से बने रास्ते से जाना पड़ता है। यहां पर स्ट्रीट लाइटें नहीं होने के चलते अंधेरा छाया रहता है। पहले भी कई बार एनटीपीसी की ओर से स्ट्रीट लाइट लगवाने की कई बार मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया है। सुरेश प्रधान, वीरेंद्र सिंह, मनोज भाटी, जयंती प्रसाद, अनिल कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें