फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमकर बरसे मेघा, कहीं जाम तो कहीं बिजली कटौती ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमकर बरसे बदरा, कहीं जाम तो कहीं बिजली कटौती ने किया परेशान
विज्ञापन

- 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा/ ग्रेटर नोएडा। दिन में निकली तेज धूप के बाद बृहस्पतिवार शाम को आई आंधी बारिश से शहर का नजारा कुछ ही पल में ही बदल गया। तेज बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। शाम को ऑफिसों से घर के लिए निकले लोग जाम में घंटों फंसे रहे। तेज आंधी से कई स्थानों पर पेड़, पोल आदि गिरने से बिजली व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। बारिश के बाद कई सेक्टरों में घंटों बिजली गुल रही।
बृहस्पतिवार शाम 4 बजे के बाद आसमान में अंधेरा छा गया। हल्की बौछारों संग शुरू हुई बरसात करीब आधे घंटे में ही मूसलाधार बन गई। इस दौरान हवाओं की रफ्तार भी करीब 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने से रास्तों में फंसे लोग चिंतित नजर आए। शहर में सुबह का अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस था जो शाम से 2-3 डिग्री सेल्सियस घट गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक शहर में बारिश के आसार हैं। मौसम के बदलते ही सोशल मीडिया पर शहरवासियों ने जमकर बारिश की पोस्ट शेयर की।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर के कई सेक्टरों में घंटों बिजली गुल रही है। लोगों ने विद्युत निगम के दफ्तरों में फोन करके व ट्वीटर पर विभाग को टैग करके अपनी समस्याएं व्यक्त की। सेक्टर 71 के शरद ने पॉवर कॉरपोरेशन को टैग करके लिखा कि सेक्टर 71 के सी ब्लॉक में दो घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है कृपया इस ओर ध्यान दें। वहीं सेक्टर 29, 12, 22, 62,20 आदि स्थानों से भी कई शिकायतें आईं। विद्युत निगम अधिकारियों के अनुसार लोगों की शिकायतों पर तुरंत सुनवाई की जा रही हैं। जहां जहां से तकनीकी खराबियों की सूचना मिली है मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया है।



जगह जगह जाम ने किया परेशान

सेक्टर 62 गोलचक्कर, सेक्टर 14ए, एलिवेटेड रोड, सेक्टर 15, सेक्टर 12 आदि स्थानों पर पानी भरने से चालक घंटों जाम से परेशान रहे। इस दौरान दोपहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए घंटो मेट्रो पिलर के नीचे खड़े नजर आए। वहीं ग्रेनो वेस्ट में 130 मीटर रोड पर शाहबेरी गोल चक्कर पर लंबा जाम लगा गया। एक मूर्ति गोल चक्कर और किसान चौक की तरफ से आने वाली दोनों लाइन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान यातायात पुलिस ने नदारद रही। करीब दो घंटे तक लोग परेशान रहे। पांच मिनट का रास्ता पार करने में 20 से 30 मिनट का समय लगा। लोगों ने बताया कि एक मूर्ति की तरफ से आने वाले वाहन गोल चक्कर से होकर शाहबेरी की तरफ जा रहे थे। वाहनों का दबाव अधिक होने और बारिश के कारण जाम लग गया।

ग्रेनो में गुल हुई सेक्टर और सोसाइटियों की बिजली
बारिश से 340 मेगावाट से 200 मेगावाट तक गिरी खपत
ग्रेटर नोएडा। आंधी और बारिश की वजह से बृहस्पतिवार की शाम ग्रेटर नोएडा की बिजली गुल हो गई। ग्रेटर नोएडा से लेकर ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर और सोसाइटियों में अंधेरा छा गया। सोसाइटियों में जनरेटर का पावर बैकअप शुरू किया गया, लेकिन सेक्टर और बाजारों में लोग परेशान रहे। करीब 30 मिनट से लेकर छह घंटे के दौरान शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में रात भर बिजली आपूर्ति बंद रही। एनपीसीएल के अफसरों का कहना है कि आंधी के कारण 33 केवी के 10 से अधिक फीडर बंद हो गई। कई जगह बिजली की लाइन पर पेड और टीनशेड गिर गए। बारिश से पहले बिजली की खपत 340 मेगावाट थी। जो 200 मेगावाट रह गई। आंधी बंद होने के बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया। शहरी एरिया में ज्यादा दिक्कत नहीं रही। ग्रामीण क्षेत्र और औद्योगिक सेक्टरों में ट्रिपिंग की समस्या ज्यादा रही। वहीं जगत फार्म मार्केट में एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। उसका कारण ओवरहेड वायरिंग रही। वहीं ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में एक से दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। देर रात तक सभी जगह आपूर्ति का सामान्य कर दिया गया। ब्यूरो




बिजली कटौती के विरोध में बंद करेंगे बाजार

बारिश व आंधी के कारण जगत फार्म बाजार की भी बिजली आपूर्ति बंद हो गई। काफी देर तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने पर व्यापारियों ने एनपीसीएल में शिकायत की और सोशल मीडिया पर भी अपना गुस्सा निकाला। आरोप है कि रोजाना शाम के समय बिजली कटौती हो रही है। जिससे व्यापार काफी प्रभावित हो रहा है। व्यापरियों ने बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



वायु प्रदूषण में और सुधार होने की उम्मीद
बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 188 दर्ज हुआ जो नोएडा में 137 रिकॉर्ड किया गया। दोनों शहरों में वायु प्रदूषण येलो जोन में है। बृहस्पतिवार की शाम बारिश होने से वायु प्रदूषण में और सुधार होने के आसार हैं। यूपीपीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि आंधी के बाद बारिश से वायु प्रदूषण में सुधार होगा। उम्मीद है कि एक्यूआई ग्रीन जोन में 100 से नीचे पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें