यमुना सिटी(संवाद)। समाज कल्याण विभाग जेवर में वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए मेगा शिविर का आयोजन करेगा। ताकि पात्र व्यक्तियों को पेंशन योजनाओं का लाभ मिल सके। जेवर नगर पंचायत के लाभार्थियों के लिए 29 अगस्त की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
अफसरों ने बताया कि जेवर विधानसभा में आने वाले अन्य स्थानों पर भी अलग-अलग तारीख को पेंशन शिविर का आयोजन होगा। आज मिर्जापुर, रौनीजा में 30 जुलाई, आछेपुर में 1 अगस्त, चांदपुर में 4 अगस्त, मेहंदीपुर बांगर में 6 अगस्त, फलैदा बांगर में 8 अगस्त और तिरयली में 12 अगस्त को कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा अनवरगढ़ में 14 अगस्त, नगर पंचायत बिलासपुर में 22 अगस्त, नगर पंचायत दनकौर में 25 अगस्त, नगर पंचायत रबूपुरा में 27 अगस्त और अंत में नगर पंचायत जहांगीरपुर में 01 सितंबर को कैम्प का आयोजन होगा।