फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जबर सिंह कटाऊ बने पेंशनर संघ काओबिल के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
काओबिल और देवठी में बैठक, पेंशनरों ने समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर ने काओबिल और देवठी में सोमवार को बैठक की। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान पेंशनरों ने समस्याओं पर भी चर्चा की। बैठक में जबर सिंह कटाऊ को अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा केशव वर्मा को संयोजक, प्रीतम टोल्टा को महासचिव, सुरेश वर्मा को कोषाध्यक्ष, रमेश वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चैत्री देवी और गोविंद राम को उपाध्यक्ष चुना गया। जबर सिंह जूली और ठाकुरदास मोलगी को संगठन सचिव बनाया गया। उदय सिंह नेगी, जियालाल को सलाहकार चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में घुई देवी, चेतराम और गोपाल सिंह को शामिल किया गया। चुनाव अधिकारी ज्ञान भलैई और संत लाल के नेतृत्व में काओबिल जोन के चुनाव हुए। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से एरियर, मेडिकल बिल और महंगाई भत्ते के भुगतान की मांग उठाई। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में पेंशनर रोष व्यक्त करने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने 17 अक्तूबर की रैली में भाग लेने का निर्णय लिया। राज्य के 18 पेंशनर संगठनों ने गठित संयुक्त संघर्ष समिति का स्वागत किया। अध्यक्ष जबर सिंह कटाऊ ने कहा कि आने वाले समय में हम सभी पेंशनरों को एसोसिएशन में शामिल करने का पूरा प्रयास करेंगे। लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम, सहसचिव विनोद नेगी, रामपुर नगर इकाई अध्यक्ष ज्ञान भलैई और रामपुर खंड ऑडिटर संत लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें