ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम को लेकर बैठक
नोएडा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा की ओर से 28 जून को होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में विशेष बैठक हुई। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा व समाज को कैसे जागृत किया जाए इस विषय पर मंथन हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, हापुड़, दिल्ली से आए कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। विशेष कमेटी का गठन किया गया जो कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेगी। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी व संगठन के वरिष्ठ संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा, राहुल तिवारी, मंगला नंद तिवारी, लक्ष्मी कांत तिवारी समेत लोगों ने हिस्सा लिया।