फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेल से आने के बाद करप्शन फ्री इंडिया के पदाधिकारियों का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। बिल्डरों के द्वारा भूजल दोहन करने समेत मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर भूख हड़ताल के दौरान करप्शन फ्री इंडिया संगठन के पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल से बाहर आने पर शुक्रवार को ओमिक्रॉन सेक्टर में पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जल्द ही फिर से आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। एक सप्ताह पहले कलेक्ट्रेट पर आंदोलन के दौरान संगठन के संयोजक प्रवीण भारतीय समेत पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से आने के बाद शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन-3 में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सेक्टर अध्यक्ष सुरेंद्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनकर स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें