फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा के स्काउट एवं ग्रासरूट क्रिकेट अकादमी में चल रहे प्रथम अंडर-14 स्काउट गोल्ड कप के लीग मैच में स्काउट-11 क्रिकेट अकादमी ने पीआर क्रिकेट अकादमी को 55 रन से पराजित किया। 93 रन बनाने वाले तेजस यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काउट-11 अकादमी ने 40 ओवर के मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए। अनुज सिंह सिकरवार ने 55 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से आरव ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीआर अकादमी की टीम दस विकेट पर 210 रन ही बना सकी।