फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारियों के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक

सार

नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट सभागार में मिशन शक्ति केंद्रों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और अपराधों की रोकथाम के लिए केंद्रों की भूमिका पर चर्चा की गई। इससे महिलाओं को त्वरित सहायता और सुरक्षित माहौल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा। जनपद के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारियों व कर्मचारियों के साथ पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बैठक की। शुक्रवार को सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नरेट के सभागार में इस बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार ने कहा कि शासन की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति केन्द्रों का गठन थानों पर महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए बनाया गया है। यहां पुलिस, चिकित्सा, कानूनी, परामर्श और पुनर्वास से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जाती हैं। इन केंद्रों का उदेश्य महिलाओं के विरुद्ध अपराध की रोकथाम, पीडि़ताओं को तत्काल सहयोग व काउंसलिंग, महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो स्क्वाड, महिला बीट प्रणाली, महिला हेल्प डेस्क का प्रभावी संचालन, अपराधों की मॉनीटरिंग व लैंगिक समानता को लेकर जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें