एडीसीपी से मिलकर दोबारा से जांच कराने की मांग
रबूपुरा संवाद। तिरथली निवासी रुही की मौत के मामले में परिजन एडीसीपी सुधीर कुमार से मिले। इस दौरान हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की दोबारा से जांच की मांग की। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी भी मौजूद रहे। वर्ष 2023 में दादरी थाना क्षेत्र में दुर्घटना के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में रुही की मौत हो गई थी। पुलिस ने दुर्घटना में मौत होने की रिपोर्ट दी थी। वहीं, परिजनों का आरोप था कि दहेज के लिए उसके पति मुस्तकीम ने दोस्त और उसकी पत्नी के साथ योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर इसे दुर्घटना दिखा दिया था। परिजन और ग्रामीणों का एक जत्था बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उमेश भाटी के साथ डीसीपी साद मियां खान से मिलने पहुंचा। डीसीपी की अनुपस्थिति में एडीसीपी सुधीर कुमार से मिलकर दोबारा से जांच कराने की मांग की है।